Advertisement

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चलाया जाएगा अभियान : त्रिभुवन नाथ पाठक

-नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चलाया जाएगा अभियान -त्रिभुवन नाथ पाठक

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल को पुनःहिन्दू राष्ट्र स्थापित करने हेतु नेपाल जनता पार्टी घर घर अभियान चलाएगी। उपयुक्त बातें नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पाठक ने शनिवार को जलेश्वर में आयोजित महोतरी जिला अधिवेशन तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि विश्व का एक मात्र हिन्दू राष्ट्र को विदेशी षड्यंत्र के तहत धर्म निरपेक्ष बनाया गया। नेपाल के सभी पार्टी सत्ता प्राप्ति के लिए हिंदू राष्ट्र को भूल गया । नेपाल में 81प्रतिशत हिन्दू की आबादी हैं फिर भी नेपाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं है। हिंदू के धार्मिक जुलूस पर पथराव किया जाता हैं। सरकार मौन रहती है।वोट के लिए तुष्टिकरण करती है। इसलिए जरूरी है हिंदू संगठित हो। नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जव तक हम इन बातों को हम सदन में रखेंगे तव सरकार को झूकना पड़ेगा। इसलिए आगामी चुनावों में नेपाल जनता पार्टी में मतदान करें। आगे त्रिभुवन नाथ पाठक ने कहा कि नेपाल में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है। बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या मुसलमान का घुसपैठ हो रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन द्वारा गरीब हिन्दू पैसा देकर इसाई बनाया जा रहा है। इसके लिए नेपाल जनता पार्टी को अभियान चलाना होगा।


नेपाल जनता पार्टी के मधेश प्रदेश संयोजक शत्रुघ्न साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में भारत के यू.पी. से आए भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ट नेता धर्मेन्द्र आचार्य, संतोषानंद जी महाराज,राम विनय यादव,अंजू ठाकुर, बंदना पांडेय,विजय कुमार साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाल जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता थीं।