Advertisement

नेपाल: कड़ाके की ठंड से जनकपुरधाम का जनजीवन अस्त व्यस्त

-कड़ाके की ठंढ से जनकपुरधाम का जनजीवन अस्त व्यस्त

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

कड़ाके की ठंढ से जनकपुरधाम का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान8डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। पछुआ हवा बहने से घना कुहासा लगा हुआ है। कुहासे के कारण गाड़ी चालकों को काफी परेशानी हो रही है। धनुषा जिला में कई जगह वाहन दुर्घटना भी हुयी है लेकिन मानवीय क्षति नहीं पहुंची है।


ठंढ को देखते हुए जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ की अगुवाई में जनकपुरधाम के महत्वपूर्ण दस जगहो पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। अत्यधिक ठंढ के कारण अंडे तथा मांस की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। वहीं ऊनी कपड़े की बिक्री भी काफी बढ गयी है।