-नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज
पटना।ब्यूरो। बिहार की सियासत में लंबे समय से चल रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के साथ ही पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नामांकन के बाद सोशल मीडिया पर अपने संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से जनता ने उन पर जो भरोसा कायम रखा, उसी के बल पर उन्हें बिहार की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

इधर राजनीतिक गलियारों में एक और बड़ी चर्चा तेज है। जानकारी के मुताबिक जदयू राज्यसभा के वर्तमान उपसभापति Harivansh Narayan Singh को इस बार लगातार तीसरी बार उच्च सदन में नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति का पद खाली हो सकता है।
सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि इस पद के लिए खुद नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।












