-नीट छात्रा हत्याकांड के विरोध में मुजफ्फरपुर में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग; आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरपुर। पटना में नीट की छात्रा की हत्या के विरोध में न्याय की मांग को लेकर रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च सनातन सेवक संस्थान के तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से भारत माता नमन स्थल तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के संरक्षक (बिहार प्रदेश) प्रभाकर कुमार और जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने किया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकालते हुए दोषियों को फांसी देने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

मार्च में मुख्य रूप से हिन्दूवादी नेता वैभव मिश्रा, चिकित्सक गौरव वर्मा, धर्मवीर शुक्ला, सावन पाण्डेय, रामबाबू यादव, पैक्स अध्यक्ष मनीष बसंत शाही, अमित कुमार ‘मुनमुन’, पंकज रंजन, चंदन कुमार, सितेश कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, सौरभ कुमार, उपेन्द्र साह, सुमन सिंह, चंचल ठाकुर, रत्नेश ठाकुर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।
संरक्षक प्रभाकर कुमार ने कहा कि यदि सरकार जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने घोषणा की कि 3 फरवरी से जहानाबाद के पटियावा से पटना तक पैदल मार्च निकालने का फैसला लिया गया है।
कैंडल मार्च के समापन पर भारत माता नमन स्थल पर पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।











