-निषाद ज़बतक एकजुट नहीं होंगे तबतक हक नहीं मिलेगा
वैशाली / सुधांशु
जबतक एकजुट नहीं होंगे तबतक निषाद समाज का विकास सम्भव नहीं। रविवार को गोरौल जिला निषाद संघ की सम्मेलन मे उक्त बाते वक्ताव ने कही।गोरौल मे मुख्य रूप से अमर शहिद जुब्बा सहनी शहादत दिवस के मोके पर यह कार्यक्रम आयोजित की गया था। कार्यक्रम मे सांसद अजय निषाद, विधान परिषद मे पूर्ब प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेंद्र सहनी, डॉ राजभूषण चौधरी., जलेश्व सहनी सहित दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम मे शिरकत किया। कार्यक्रम मे नेताओं से मंच भरा हुआ था लेकिन श्ररोता एके दुके आगे बैठे थे। गोरौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष गणेश सहनी अपने सम्बोधन मे कहा की मुख्यमंत्री से कयी वार मिलने और समाज की समस्यओ से अवगत करना चाहता था, लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। मछआरो को किसी दल ने कुछ देने का काम किया तो वह लालू प्रसाद है।

इस कार्यक्रम के संबंध मे यह प्रचारित था की यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा प्रायोजित है। निषाद समुदाय के लोग यहां बिभिन्न राजनितिक दल मे बटे है। वक्ताओ ने कहा की दलगत भावनाओ से अलग होकर अपनी एकजुटता दिखाना होगा उसके बाद ही राजनीती मे सही हक मिलेगा। डॉ राजभूषण चौधरी ने कहा की नीतीश जी की भाजपा नित सरकार मे आठ लोगो ने मंत्री की शपथ ली, लेकिन निषाद समाज उसमे नहीं है। इसी प्रकार आप को किसी भी सरकार मे सही हक आप को नहीं मिलने बाला जबतक आप एकजुट नहीं होते। वी आई पी नेता मुकेश सहनी ने मंच से कहा की ज़ब वी आई पी सुप्रीमो इस मे नहीं है तो उनपर कटाक्ष शोभनीय नहीं है। सभी बकताओं ने अमर शहिद जुब्बा सहनी की कुर्बानियो को याद करने की याद करने की बात कही। उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार सहनी ने किया।












