Advertisement

नारी शक्ति का भी रहा जलवा, 70 फीसदी सीटों पर जमाया कब्जा

-नारी शक्ति का भी रहा जलवा, 70 फीसदी सीटों पर जमाया कब्जा

संवाददाता। पटना।

बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में युवा और महिलाओं का दबदबा रहा। करीब 65 फीसदी नए चेहरों को नगर निकायों की कमान मिली है। इनमें 70 फीसदी महिलाएं हैं। इस बार के चुनाव की खासियत यह रही कि अधिकतर मेयर/डिप्टी मेयर और मुख्य पार्षद/ उप मुख्य पार्षद के पदों पर नये चेहरों की जीत मिली। मुजफ्फरपुर जिले की तीन निकायों में कुल 73 पदों के लिए चुनाव हुआ। इनमें 60 फीसदी युवा उम्मीदवार चुने गए हैं।
39 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। जीतकर आये उम्मीदवारों में 45 से अधिक नए हैं। मेयर उपमेयर, मुख्य व उपमुख्य पार्षद सभी नए चेहरे हैं। मुजफ्फरपुर की मेयर बनीं निर्मल साहू भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं व उपमेयर पद पर हारने वाले शब्बीर अहमद राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव हैं। बेतिया में दो निकायों के 64 पदों के लिए चुनाव हुआ। इनमें 35 युवा जीते हैं, जबकि 36 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। मेयर पुरानी हैं।

वहीं, डिप्टी मेयर नयी जीती हैं। मुख्य व उप मुख्य पार्षद नए हैं। मोतिहारी की दो निकायों में 64 पदों के लिए चुनाव हुआ। इनमें 51 नए चेहरे हैं। करीब 25 प्रतिशत युवा चेहरे हैं। 36 महिलाएं जीती हैं। यहां मेयर व डिप्टी मेयर दोनों नए हैं। मुख्य व उपमुख्य पार्षद भी नए हैं। दरभंगा की तीन निकायों में कुल 74 पदों के लिए चुनाव हुए। इनमें 50 फीसदी से अधिक नए और 25 फीसदी युवा चेहरे हैं। यहां मेयर व डिप्टी मेयर दोनों नए हैं।

ये हैं नए चुने गए मेयर:

पटना सीता साहू
भागलपुर डॉ. बसुंधरा लाल
पूर्णिया विभा कुमारी
कटिहार उषा देवी अग्रवाल
मुंगेर कुमकुम देवी
मुजफ्फरपुर निर्मला साहू
मोतिहारी प्रीति गुप्ता
बेतिया गरिमा देवी सिकारिया
सीतामढ़ी रौनक जहां परवेज
दरभंगा अंजुम आरा
समस्तीपुर अनिता राम
गया वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान
छपरा-राखी गुप्ता
बिहारशरीफ-अनिता देवी
सासाराम-काजल कुमारी
आरा-इंदु देवी
बेगूसराय-पिंकी देवी