-नाथ बाबा मंदिर में अष्टयाम की गूंज, भक्ति में डूबा बरियारपुर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक:
प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर स्थित नाथ बाबा मंदिर में अष्टयाम का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा, जहां “सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम” के संगीतमय मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा ।

अष्टयाम के दौरान श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण करते रहे। भक्तजन इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
आयोजन के तहत रात्रि में विवाह कीर्तन का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग का संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे।










