Advertisement

नहाय खाय के साथ के साथ आस्था का पर्व छठ आज से शुरू

-नहाय खाय के साथ के साथ आस्था के पर्व छठ आज से शुरू

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

नहाय खाय के साथ आस्था का पर्व छठ पर्व आज से शुरू हो गया हैं। शनिवार को खरना है। रविवार को संध्या अर्घ्य दी जायगी तथा सोमवार को पारन हैं। छठ पर्व को लेकर जनकपुरधाम में चहल पहल बढ गयी है। लोग छठ सामग्री में व्यस्त हैं।

कोरोना के कारण फीका पड़ा छठ इस बार छठ में रौनक हैं। जनकपुरधाम के गंगासागर सहित दूधमती, नोचा सरोवर से लेकर जनकपुरधाम के सभी घाटो की सफाई की निगरानी मेयर मनोज कुमार साह स्वयं कर रहे है। सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिया है। जनकपुरधाम में कचरा न दिखें।
जनकपुरधाम का छठ पूरे नेपाल में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए बिदेशी पर्यटक भी आते हैं वहीं भारत से भी कुछ छठ ब्रती छठ करने यहां आते हैं।