Advertisement

नववर्ष पर शहरवासियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर नगर के पार्कों का निरीक्षण

-नववर्ष पर शहरवासियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर नगर के पार्कों का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर।
नए साल के शुभ अवसर पर शहरवासियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर स्थित पार्कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त, सिटी मैनेजर सहित नगर निगम के सभी संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
नववर्ष पर पार्कों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ और विभिन्न आयोजनों की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की कमी या असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।


नगर निगम द्वारा सभी पार्क परिसरों में कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित माहौल में नववर्ष मनाने का अवसर मिले, इसके लिए नगर निगम पूरी तरह सजग और तत्पर है।