Advertisement

नई दिल्ली में ‘अटल स्वरांजलि’ कार्यक्रम: मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला साहू को ‘अटल सेवा सम्मान’

–नई दिल्ली में ‘अटल स्वरांजलि’ कार्यक्रम: मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला साहू को ‘अटल सेवा सम्मान’

नई दिल्ली।
राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृति में भव्य कार्यक्रम “अटल स्वरांजलि” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर मुजफ्फरपुर की महापौर श्रीमती निर्मला साहू को उनकी उत्कृष्ट जनसेवा और सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘अटल सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस सम्मान से मुजफ्फरपुर सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया।