Advertisement

धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

-धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मोतिहारी। शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने वाले धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव और सहायक अभियंता, पुल निर्माण निगम भी मौजूद रहे।

सहायक अभियंता ने बताया कि पुल मजुरहा, मोतिहारी को हरदिया, मोतिहारी से जोड़ेगा। इसके निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जा चुका है। पुल की लंबाई 72 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर होगी, जिसमें 1.47 मीटर चौड़ा फुटपाथ, सेफ्टी कर्व, और रेलिंग का निर्माण भी प्रस्तावित है।

पुल के निर्माण से जिला समाहरणालय, जिला कोर्ट और अन्य क्षेत्रों की कोटवा से सीधी कनेक्टिविटी संभव होगी। साथ ही, एनएच-28 के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इससे करीब 15,000 स्थानीय निवासियों और 40,000 आम लोगों को लाभ मिलेगा। पुल बनने से कोटवा की दूरी मौजूदा 23 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 16.5 किलोमीटर रह जाएगी।

जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के अभियंता को सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

#धनौती_पुल #मोतिहारी_कोटवा #सड़क_निर्माण #स्थानीय_विकास #जिलाधिकारी_निरीक्षण