Advertisement

देसरी: बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक

-बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक

संवाददाता। देशरी।

सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर कस्तूरी पंचायत के इब्राहिमपुर श्रीदर्शन जय मां लक्ष्मी नाट्य कला परिषद के द्वारा वादे की कसम नाटक का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन भारत पासी वंश समाज के प्रदेश मंत्री महेश कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि नाटक के माध्यम से लोगों को सीख लेनी चाहिए कि नाटक मंचन से समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है और कलाकारों को इससे क्या परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराबबंदी एवं दहेज प्रथा पर कहा कि राज्य में शराब बंद होने से एक स्वच्छ, शिक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण हो रहा है, जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

नाटक के माध्यम से विवाह के लिए
लड़की की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम पर शादी करने पर होने वाले परेशानी, बिना पढ़े लिखे लोगों का किस तरह से जिंदगी चलती है और समाज में उन्हें लोग किस नजर से देखते है, लड़का लड़की में भेदभाव खत्म करने, शराब नहीं पीने से होने वाले फायदों आदि के बारे में कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नाटक के निर्देशक मनोज राय, संजीव कुमार भारत,पासी वंश समाज के जिला प्रभारी कुंदन चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष मोहन चौधरी, विपिन कुमार, रंजन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, संजय राय, विनोद राय, हरिहर राय , अमन चौधरी, मनीष, अवधेश चौधरी , जय मां लक्ष्मी नवयुवक कला परिषद के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के अलावा अन्य मौजूद रहे।