-देश में किसानों को नहीं होगी यूरिया की कमी, सिंदरी में आज से शुरू हुआ उत्पादन
सिन्दरी ।संवाददाता।
धनबाद जिले में स्थित सिंदरी एफसीआई की पुरानी खाद फैक्ट्री की 751 एकड़ जमीन पर स्थित पुरानी खाद फैक्ट्री हटाकर 6500 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा स्थापित सिंदरी की उर्वरक फैक्ट्री में आज से नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन शुरू हो चुका है।

उत्पादन शुभारंभ के इस मौके पर मुख्य रूप से HURL के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय, सीनियर वीपी मेंटेनेंस अखिलेन्द्र सिंह, मैनेजर प्लनिग अखिलेश तिवारी पीडीआईएल के आरसीएम प्रकाश मिश्रा, नोयडा प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, नव दुर्गा कंस्ट्रक्शन के निदेशक मुकेश कुमार सिंह , सुबोजित चौधरी, आकाश कुमार, राजू गुप्ता उपस्थित थे।। नव दुर्गा कंस्ट्रक्शन के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नई फैक्ट्री एक प्राकृतिक गैस आधारित कारखाना है । इस संयंत्र के चालू होने से 1500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी।











