-दीघा पहलेजा चेक पोस्ट के पास तिरहुत स्नातक एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर
-साजिशन हत्या का आरोप
पटना। दीघा–पहलेजा चेक पोस्ट के पास तिरहुत स्नातक एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी की गाड़ी में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रथम दृष्टया यह घटना साजिश के तहत हत्या के इरादे से की गई प्रतीत होती है।
गनीमत यह रही कि उस समय एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली जाने हेतु ट्रेन से रवाना हो चुके थे। पटना जंक्शन पर गाड़ी छोड़ने के बाद उनके अंगरक्षक और चालक मुजफ्फरपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना सारण के पुलिस अधीक्षक (SP) को दे दी गई है। यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है, क्योंकि दीघा पुल पर ट्रकों के संचालन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद ट्रक का वहां चलना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच सकी। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की जा रही है।










