-दिल्ली में लाल किला के पास बड़ा धमाका, 8 की मौत
-कई घायल, इलाके में मची अफरातफरी
-लाल किला के पास कार में धमाका, 8 की मौत — दिल्ली दहली
नई दिल्ली।संवाददाता।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास बड़ा धमाका हो गया। इस भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, धमाका मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही, आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि धमाके के पीछे की वजह और जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आकस्मिक था या आतंकी साजिश का हिस्सा।
#DelhiBlast #RedFortExplosion #BreakingNews #DelhiMetroBlast #NDTV #IndiaNews #ForensicProbe #RedFortTragedy















