Advertisement

दरभंगा : ट्रेन से कटकर तीन महिलाओं की मौत

दरभंगा : ट्रेन से कटकर तीन महिलाओं की मौत

-बाईपास रेलवे स्टेशन के पास ट्रायल के दौरान हादसा

संवाददाता। दरभंगा।

दरभंगा में बन रहे बाईपास स्टेशन के ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। तीनों महिलाओं के शव की पहचान हो गई है। महिलाएं एक ही परिवार की है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ सहित सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है नवनिर्मित दरभंगा बाईपास रेलवे स्टेशन के तीनों महिलाएं शौच करने गई थीं। इस दौरान स्पीडी ट्रायल कर लौट रहे ट्रेन की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से तीनों महिलाओं के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पहचान रामबाबू पासवान की पत्नी बबीता देवी। श्याम पासवान की पत्नी ममता देवी। रामलगन पासवान की पत्नी देवकी देवी के रूप में हुई है। तीनों आपस में देयादनी थी। बताया जाता है की घटना के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना ककरघट्टी शिशो के बीच बिछी नई रेल लाइन के पास हुई है।