Advertisement

तेली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

-तेली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर।
तेली कल्याण समाज नेपालधनुषा के तत्वावधान में सोमवार को जनकपुरधाम स्थित क्राउन प्लाजा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. शंभू प्रसाद साह ने की।
समारोह के प्रमुख अतिथि पूर्व संघीय राज्य मंत्री एवं संविधान सभा सदस्य अरविंद कुमार साह रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और आगामी संसदीय चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।


कार्यक्रम में रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक मिलन समारोह के माध्यम से लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिला विकास समिति के पूर्व सभापति राम चरित्र साह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम बदल साह, जसपा नेपाल के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साह, नेकपा एमाले के नेता जानकी राम साह, अंबू प्रसाद साह, नेपाल वैश्य कल्याण संघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह, प्रो. सुरेश साह, डॉ. शशि साह, अशोक साह, लक्ष्मण साह, पिंकी साह, मधु साह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।