-तेजप्रताप यादव के ड्राइवर के साथ मारपीट!
-जदयू के बोर्ड लगे गाड़ी में सवार व्यक्ति पर आरोप की चर्चा
संवाददाता। पटना।
लालू यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना चर्चे में है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दानापुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जिसमें बताया गया है कि जब वो तेज प्रताप यादव को आवास पहुंचाकर लौट रहे थे तो दानापुर के गोला रोड में एक गाड़ी पर सवार व्यक्ति ने उन्हें रोका और मारपीट की. जिस गाड़ी पर हमलावर थे उसपर जदयू सलाहकार समिति का बोर्ड लगा था. हालाकि चर्चों का बाजार गर्म है लेकिन दानापुर थाना के थानेदार इस घटना से अंजान होने की बात कह रहे हैं।













