-डी.एन. हाई स्कूल में “विज्ञान बनाम अंधविश्वास” पर जागरूकता परिचर्चा
ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच को मिली मजबूती
मुजफ्फरपुर। डी.एन. हाई स्कूल, मुजफ्फरपुर में आज ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी (मुजफ्फरपुर चैप्टर) के तत्वावधान में “विज्ञान और अंधविश्वास” विषय पर एक जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चुनौती देना तथा युवाओं में तर्कशील और वैज्ञानिक चेतना का विकास करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री कन्हैया मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय कुमार जायसवाल (पूर्व प्राचार्य, डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज) उपस्थित रहे। संचालन उदय कुमार झा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अमित कुमार ने प्रस्तुत किया।

ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी, मुजफ्फरपुर चैप्टर के सचिव श्री आशुतोष कुमार ने विषय प्रवेश करते हुए अंधविश्वास के सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता श्री चंचल घोष (ऑल इंडिया एग्जीक्यूटिव मेंबर, बीएसएस) ने विज्ञान पर आधारित सोच को बढ़ावा देने हेतु प्रभावशाली प्रयोगों के माध्यम से यह सिद्ध किया कि कई चमत्कारी घटनाएं वास्तव में वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित होती हैं।
छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान तथा अंधविश्वास से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने सरल व तथ्यात्मक उत्तर देकर समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण श्री अमोद कुमार शर्मा, प्रभात कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, लखन प्रसाद यादव, नीरज कुमार, विवेक कुमार, श्याम सुंदरी, मधु, प्रियंवदा, ममता कुमारी, नातया नीलोफर और श्वेता शालिनी भी मौजूद रहे।
ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की यह पहल समाज में वैज्ञानिक सोच के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक प्रभावशाली कदम मानी जा रही है।












