Advertisement

डीएम को आवेदन भेजकर तेपरी पंचायत भवन निर्माण कार्य की जांच की मांग

-डीएम को आवेदन भेजकर तेपरी पंचायत भवन निर्माण कार्य की जांच की मांग

-मुखिया के संपत्ति वृद्धि पर भी जताया गया एतराज

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

तेपरी पंचायत के ग्रामीणों ने वार्ड सदस्यों द्वारा अनुशंसित आवेदन जिलाधिकारी को देखकर तेपरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में चतरा पोखर के समीप निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में खुलेआम भ्रष्टाचार करने, घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने,पंचायत के मुखिया के संपत्ति वृद्धि की जांच करने,दोषियों पर कार्रवाई करने आदि को लेकर सामूहिक आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि यह भवन ग्रामीण जनता के जरूरतो और पंचायत के कार्य का मुख्य केंद्र बनने वाला है, लेकिन निर्माण कार्य में जिस तरह के लापरवाही और भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

वह सरकार की योजनाओं और जनता के विश्वास के साथ सरासर विश्वास घात है। कार्य में घटिया निर्माण, घटिया सामग्री का प्रयोग सहित कई तरह के गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि गुणवत्ता इतनी खराब और कमजोर है कि भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर हो जाएगा और करोड़ों की राशि बर्बाद हो जाएगी। वहीं मुखिया के पास पूर्व में अपनी कोई पर्याप्त निजी जमीन या पक्का मकान नहीं था, किंतु पद पर आने के बाद अचानक जमीन एवं संपत्ति वृद्धि का जिक्र करते हुए जांच की मांग की गई है। प्रेमलाल पासवान, अशोक कुमार,लक्ष्मण पासवान, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम के नेतृत्व में लिखे गए आवेदन पर कई वार्ड सदस्यों के भी अनुशंसा है।