-ट्रक में टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
संवाददाता। गया।
गया से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है जिसमें एक शुक्रवार की देर रात एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। ट्रक से टक्कर होते ही बाइक में आग आग लग गई जिसमें झुलस कर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बाइक का आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों युवको की मौत हो गई थी। घटना गया के अतरी तेउसा मुख्य सड़क मार्ग पर सीढ शिवाला के पास की है।

मृतकों की पहचान अतरी थाना क्षेत्र के पाली गांव के दीपक कुमार और बंधू बीघा गांव निवासी अमरजीत कुमार के रूप में की जबकि घायल युवक की पहचान पाली गांव का राजू कुमार है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और बाइक से जा रहे थे तभी एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने से दो युवक की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।











