Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल की आशा किरण ने दिलाई गोल्ड

-झारखंड स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल की आशा किरण ने दिलाई गोल्ड

बोकारो ।संवाददाता।

असम के गुवाहाटी में आयोजित 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मंगलवार को आशा किरण बारला ने अंडर 20 गर्ल्स इवेंट में 800 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है. झारखंड के स्थापना दिवस पर आशा किरण बारला ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य की जनता को गौरवान्वित किया है. 11 से 15 नवंबर तक चले चैंपियनशिप के अंतिम दिन आशा ने उम्दा प्रदर्शन किया है. आशा ने 2:8.85 मिनट का समय लेते हुए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, मणिपुर और हरियाणा के एथलीटों को पछाड़ते हुए सोने का तमगा हासिल किया।


आशा किरण, बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकाडमी की प्रशिक्षु खिलाड़ी है. अकादमी के आंशु भाटिया ने बताया कि आशा किरण बारला लगातार उड़नपरी की तरह दौड़ रही है. उसने राज्य के साथ-साथ बोकारो जिला का भी नाम उज्जवल किया है. झारखंड से चार एथलीट इस चैंपियनशिप में भाग लिया है. इससे पहले एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था.