Advertisement

जेल से रिहा होने के बाद मान महंत जगन्नाथ दास मटिहानी मठ पहुंचे,मेयर हरि प्रसाद मंडल ने किया भव्य स्वागत

-जेल से रिहा के बाद मान महंत जगन्नाथ दास मटिहानी मठ पहुंचे,मेयर हरि प्रसाद मंडल ने किया भव्य स्वागत

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

मटिहानी के मान महंत जगन्नाथ दास बैष्णव भैरहवा कारागार से रिहा होने के बाद रविवार को मटिहानी मठ पहुंचने पर मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल के नेतृत्व में साधु-संत तथा स्थानीय लोगों ने फूलमाला लगाकर स्वागत किए। रुपन्देही जिला के सहायक प्रमुख अधिकारी के जालसाजी हस्ताक्षर से बैंक से 70लाख रुपए निकासी के आरोप में 14महीनों जेल सजा के बाद जेल से छूटने के वाद मटिहानी पहुंचे।मेयर हरि प्रसाद मंडल ने सम्मान पूर्वक राज गुठी कार्यालय ले गये।

14फरवरी(फाल्गुन 2गते)को रुपन्देही जिला अदालत के न्यायाधीश डा.श्री प्रकाश उप्रेती का इलजास ने मान महंत जगन्नाथ दास बैष्णव को निर्दोष साबित किया था।