-जीवन संस्थान में रह रहे किशोर की मौत के बाद उठने लगे सवाल, केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग कर रही जांच
धनबाद ।दिलीप।
बस्ताकोला जीवन संस्थान में रह रहे लगभग 15 वर्षीय अभिषेक कुमार नामक बच्चे की मौत हो गई है। गंभीर अवस्था में जीवन संस्था के संचालक एके सिंह दिन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया था।बताया जाता है पिछले दिनों कोडरमा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने अभिषेक को सुपुर्द कर दिया था धनबाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले। अभिषेक जीवन संस्था की देखरेख में रह रहा था। मामले को लेकर धनबाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची है।

अभिषेक का पोस्टमार्टम कुछ देर में शुरू होगा। इधर जीवन संस्था की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है काफी गंभीर अवस्था में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी जीवन संस्था पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग भी संस्था की कार्यशैली की जांच कर रही है।












