चंपारण की खबर::
-जिले भर में एईएस, जेई से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट : डीएम
– संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, सीएस ने बताया तैयारी की जानकारी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
राधाकृष्णन सभागार में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एईएस व जेई जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले भर में एईएस, जेई से बचाव के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ ने बताया कि पीएचसी स्तर पर दो बेड, अनुमंडल स्तर पर 5 बेड एवं जिला स्तर पर पीकू वार्ड में 10 बेड के साथ-साथ दवा, ऑक्सीजन, एंबुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।
गर्मी का मौसम मतलब चमकी बुखार का डर पर इस साल नहीं। क्योंकि हम तैयार हैं। चमकी को एक नहीं ,तीन चोट मारेंगे। चमकी को धमकी, खिलाओ, जगाओ, अस्पताल ले जाओ।
उन्होंने कहा कि आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, जीविका, चमकी बुखार से बचाव हेतु जागरूकता फैलाकर आमजन को प्रेरित करेंगे।

मौके पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अपर समाहर्ता पवन कुमार, सिविल सर्जन डॉ शंभू, डॉ आशुतोष शरण, डॉ परवेज, एसीएमओ, डीपीओ आईसीडीएस, जीविका प्रबंधक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ, केयर के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।










