-जानलेवा हमले में घायल वृद्ध की मौत,परिजनों में कोहराम
-बन्दरा की घटना
-पीयर थाना क्षेत्र का मामला
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जानलेवा हमले में घायल पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा गुंडी टोला निवासी हलिन्दर सहनी (50) की इलाज के दौरान गुरुवार की संध्या पटना में मौत हो गई। मृतक के भतीजा वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य राजेश सहनी एवं अन्य स्वजनों ने बताया कि घटना की शाम ग्रामीण हमलावरों के द्वारा मृतक के साथ हत्या की नीयत से जानलेवा हमला की गई थी।हमले के दौरान जब वे बेहोश हो गए, तब उसे छोड़कर हमलावर भाग गए।

बन्दरा हाट चौक पर वे चाय पीने गए थे।इसी दौरान घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था।तत्काल उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की संध्या उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।वहीं इस घटनाक्रम को लेकर पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने देर रात बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। जिसमें बन्दरा के राजू मांझी को जेल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
















