चंपारण की खबर::
-जहरीली शराब एवं संदिग्ध स्थिति में हो रही मौतों को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
– मेडिकल टीम डोर टू डोर जा कर मरीजों की कर रही है पहचान
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न हिस्सों में जंहरीली शराब एवं संदिग्ध स्थिति मेंं हो रही मौतों को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जबकि जहरीली शराब की हो रही बिक्री और शराब कारोबारियों की तलाश में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी तेज कर दिया है। जिसके तहत पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। कई जगहों से छापेमारी में अवैध शराब बरामद होने की खबर है।
वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो कर डोर टू डोर बीमार लोगों की तलाश कर इलाज शुरू कर दिया है।

संदिग्ध मरीजों को चिन्हित करने के लिए मेडिकल टीम विभिन्न हिस्सों में कैम्प कर रही है। जिला की मेडिकल टीम ने लक्ष्मीपुर , जयसिंहपुर, गिद्धा सुगौली एवं पहाड़पुर क्षेत्रों में संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर रही है। जिला के मेडिकल टीम में एसीएमओ, जिला महामारी पदाधिकारी, डॉ सुनील अपने मेडिकल टीम के साथ पूरी तरह से क्षेत्र भ्रमण कर संदिग्ध मरीजों की पहचान में जुटें हैं। ताकि वैसे मरीजों को समुचित उपचार किया जा सके।
इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। डोर टू डोर मरीजों की पहचान की जा रही है। ताकि वैसे मरीजों को समुचित उपचार किया जा सके।
बता दें कि बीते रात से जिले में अब तक करीब एक दर्जन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। करीब डेढ़ दर्जन लोग बीमारी से आक्रांत हैं। ग्रामीण प्रशासन के दबाव में कैमरे के सामने नहीं आना चाह रहे हैं। लेकिन सभी की जहरीली शराब पीने से मौत होने की बता रहे हैं। मरने वालों में तुरकौलिया हरसिद्धि पहाड़पुर प्रखंड के लोग में शामिल। अधिकारी मौत को डायरिया बता रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिजन सरकार को खूब कोष रहे हैं।














