Advertisement

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

–जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

– कुल 33 प्राप्त आवेदनों पर हुई सुनवाई

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 33 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार एवं निधि कुमारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।


आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।