-जनकपुरधाम में भारतीय राजदूतावास द्वारा आयोजित ओडिशा नृत्य कार्यक्रम, दर्शकों ने सराहा भाव–भंगिमा
जनकपुरधाम।मधुकर।
भारतीय राजदूतावास एवं भारतीय बाणिज्य महादूतावास के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मैथिली विकास कोष के सभाकक्ष में भव्य ओडिशा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक आदान–प्रदान और कला संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
प्रमुख अतिथियों ने किया उद्घाटन:
कार्यक्रम का शुभारंभ जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा, प्राज्ञ राम भरोस कापड़ि ‘भ्रमर’, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, तथा राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के उप कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ओडिशा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ:
संध्या कुंजन मेनन दास के नेतृत्व में समूह द्वारा ओडिशा नृत्य की अनेक श्रुत–मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें—
कृष्ण एवं गोपी लीला
सीता स्वयंवर
बुद्ध तथा यशोधरा संवाद
वंदे मातरम्

शामिल थीं। कलाकारों की भाव–भंगिमा, ताल, लय एवं सामूहिक प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य के प्रत्येक दृश्य ने मिथिला की धरती पर ओडिशा की सांस्कृतिक छाप छोड़ दी।
कलाकारों को किया गया सम्मानित:
कार्यक्रम के समापन पर भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने संध्या कुंजन मेनन दास एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक मेल–मिलाप के इस आयोजन की जनकपुरधाम में व्यापक प्रशंसा की गई।















