चंपारण की खबर::
– छोटे किसानों को प्राथमिकता दें, अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद करें : एसडीओ
– समीक्षा बैठक में अरेराज अनुमंडल के सभी बीसीओ एवं पैक्स अध्यक्ष को दिए गए निर्देश
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के अरेराज अनुमंडल सभागार में आज अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा का बैठक हुई।

अरेराज अनुमंडल अंतर्गत सभी बीसीओ एवं पैक्स अध्यक्ष को अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल के 27 समितियों का चयन अधिप्राप्ति कार्य के लिए फिलहाल किया गया है, शेष समितियों का चयन अगले जिला टास्क फोर्स के बैठक में कर लिया जाएगा।
अभी चयनित समितियों को 11 लॉट धान क्रय के लिए सीसी उपलब्ध कराया गया है। लक्ष्य का आवंटन होते ही समुचित सीसी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने-अपने समिति अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों से नियमानुकूल धान अधिप्राप्ति प्रारंभ करें। संबंधित किसानों को कोई समस्या नहीं हो इसका ध्यान रखें। एसडीओ ने सभी उपस्थित अध्यक्ष को निर्देश दिया कि छोटे किसानों को प्राथमिकता दें और अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीदारी करें। उपस्थित बीसीओ को निर्देश दिया कि किसानों के निबंधन/ आवेदन की संख्या बढ़ाएं एवं क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर धान अधिप्राप्ति की मॉनिटरिंग करेंगे और शिकायत प्राप्त होने पर उसका निदान करेंगे।
पैक्स अध्यक्षों ने भी अधिप्राप्ति संबंधी अपनी समस्याओं को रखा। जिसका यथासंभव निराकरण करने का भरोसा अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया।














