Advertisement

छतौनी एवं अवधेश चौक पर फ्लाईओवर का शीघ्र होगा निर्माण : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::
-छतौनी एवं अवधेश चौक पर फ्लाईओवर का शीघ्र होगा निर्माण : राधामोहन सिंह

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्व केंद्रीय कॄषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह ने आज कहा कि मोतिहारी शहर में एनएच 28 A के छतौनी एवं अवधेश चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। जबकि एनएच 27 फोर लेन में पिपराकोठी के निकट मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले लेन पर अवस्थित कृषि विज्ञान केंद्र, नवोदय विद्यालय एवं महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के सामने 1.60 किलोमीटर लंबा तथा 5.5 मीटर चौड़ा अतिरिक्त सर्विस लेन और नाला निर्माण कार्य भी किया जाएगा।

इसके साथ एनएच 27 पर मेहसी, डुमरिया एवं एनएच 28 पर मोतिहारी शहर में प्रवेश के पहले महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के साथ तीन स्मृति द्वारों का निर्माण भी होगा। सभी योजनाओं की लागत 58.76 करोड़ है। श्री सिंह ने कहा कि मेसर्स – अंबर इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड मिस्कोट को यह काम आवंटित हुआ है। सभी योजनाओं पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।