Advertisement

छठ की भावना से सराबोर रही श्री नटवर साहित्य परिषद की मासिक कवि गोष्ठी

-छठ की भावना से सराबोर रही श्री नटवर साहित्य परिषद की मासिक कवि गोष्ठी

“आशीष मिले छठी मईया का, जीवन सफल हमारा हो” रचना ने बाँधा समां

मुजफ्फरपुर।
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025, रविवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट, छोटी सरैयागंज रोड, मुजफ्फरपुर के सभागार में श्री नटवर साहित्य परिषद् के तत्वाधान में मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हास्य कवि डॉ. जगदीश शर्मा ने की, जबकि संचालन कवि सहज कुमार ने अपने विशेष अंदाज में किया।
इस कवि गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने विविध विधाओं में अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।

डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह की बज्जिका रचना “मन के अंगना में” ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। वहीं अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ हास्य कवि डॉ. जगदीश शर्मा की रचना “कम सोने का करते जीव-जंतु तमाम हैं” ने सबको खूब गुदगुदाया।
मुक्तक के सिद्धहस्त कवि दीनबंधु आजाद की रचना “बढ़ा ना पाया कोई अपनी शान, झूठ बोलकर” ने समाज को सच्चाई का संदेश दिया।

छठ पर्व की पावन भावना को समर्पित कवि ओम प्रकाश गुप्ता की रचना “आशीष मिले छठी मईया का, जीवन सफल हमारा हो” ने सभागार में भक्ति का वातावरण बना दिया।
वहीं भोजपुरी के वरिष्ठ कवि सतेंद्र कुमार सत्येन की हिंदी रचना “विधवा के मन प्राणों में जिज्ञासा जागी, मैं छठ व्रत करूंगी” ने संवेदना और श्रद्धा दोनों को एक साथ उभारा।

कवि सहज कुमार की वीर रस से ओतप्रोत रचना “स्वदेश सेवा में, जनसेवा में दे दूँ मैं जिंदगी सारी” ने देशभक्ति की भावना को जागृत किया।
इसके अलावा मुन्नी चौधरी, चिराग पोद्दार, तथा नागरिक मोर्चा के संस्थापक व समाजसेवी मोहन सिन्हा की रचनाओं को भी खूब सराहा गया।

कवि गोष्ठी में रमेश कुमार केजरीवाल, रणवीर अभिमन्यु, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कवि दीनबंधु आजाद ने आगत कवियों और श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष के आदेश से आगामी आयोजन तक के लिए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

#मुजफ्फरपुर_साहित्य
#कवि_गोष्ठी
#छठी_मइया_का_आशीष
#नटवर_साहित्य_परिषद
#भक्ति_एवं_साहित्य
#मासिक_मुशायरा
#बज्जिका_कविता
#डॉ_जगदीश_शर्मा
#ओम_प्रकाश_गुप्ता
#साहित्यिक_मुजफ्फरपुर