–चैती छठ व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों और ईदगाह का हुआ निरीक्षण
मुजफ्फरपुर। आगामी चैती छठ पूजा एवं ईद के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख घाटों एवं ईदगाह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मौके पर नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
साथ ही नगरवासियों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहारों का आनंद बेहतर माहौल में लिया जा सके।










