चेन्नई में सुहागरात पर पति की बर्बर हरकत शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से मना करने पर दूल्हे ने हथौड़े से किया हमला, दुल्हन गंभीर
-चेन्नई में सुहागरात पर पति की बर्बर हरकत
शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से मना करने पर दूल्हे ने हथौड़े से किया हमला, दुल्हन गंभीर
चेन्नई।ब्यूरो।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सुहागरात पर पति की दरिंदगी ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। अरेंज मैरिज के बाद दूल्हा-दुल्हन घर पहुँचे थे, विधि-विधान से स्वागत हुआ, लेकिन रात होते ही जो हुआ, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया।
पुरासैवक्कम स्थित पार्थसारथी स्ट्रीट निवासी ऑगस्टीन जोशुआ ने तिरुवल्लूर की 24 वर्षीय युवती से 23 नवंबर 2025 को शादी की थी। यह रिश्ता मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए तय हुआ था। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। रस्में पूरी होने के बाद दोनों बेडरूम में गए।
दुल्हन ने बताया कि चूंकि यह अरेंज मैरिज थी, इसलिए वह चाहती थी कि पहले दोनों कुछ दिन एक-दूसरे को समझें। परंतु दूल्हा तुरंत शारीरिक संबंध बनाने पर अड़ गया। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया, तो दूल्हा क्रोधित होकर कमरे से बाहर निकल गया।

थोड़ी देर बाद वह एक हथौड़ा लेकर लौटा और दुल्हन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमले में दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। जोशुआ को लगा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, इसलिए वह घर से फरार हो गया।
सुबह जब परिजनों ने दुल्हन को खून से लथपथ अवस्था में देखा तो उन्हें होश उड़ गए। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी जान बच गई।
अस्पताल में होश आने पर दुल्हन ने बताया कि जोशुआ ने शादी से पहले खुद को बिना दहेज विवाह करने वाला बताया था, तभी उसने रिश्ता स्वीकार किया। बाद में उसे पता चला कि जोशुआ के कई महिलाओं से संबंध हैं, जिनमें से एक विवाहित महिला भी थी जिसके दो बच्चे हैं। दुल्हन ने अब उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है।
पुलिस फरार दूल्हे की तलाश में जुटी है। घटना ने समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और महिलाओं के अधिकारों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



