Advertisement

चिकित्सा पदाधिकारी ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण

-चिकित्सा पदाधिकारी ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण

-सभी इंडिकेटर्स 100% प्राप्त करने का निर्देश
-विभिन्न संदर्भों की जांच

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति का जायजा लेने हेतु पीएचसी बंदरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने मंगलवार को व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने एपीएचसी रामपुर दयाल, एचडब्ल्यूसी रतवारा, मतलुपुर और पटसारा का दौरा कर वहां उपलब्ध सेवाओं, रिकॉर्ड और चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. नौशाद अहमद ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी हेल्थ इंडिकेटर्स का लक्ष्य 100 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी स्क्रीनिंग और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष जोर दिया।

डॉ. नौशाद ने कर्मचारियों को समय पर रिपोर्टिंग, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक बंदरा को स्वास्थ्य सेवाओं में मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए टीम वर्क और दक्षता बेहद महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान हेल्थ सेंटरों की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और रजिस्टरों की भी जांच की गई। पीएचसी बंदरा प्रबंधन ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समयसीमा में सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।