Advertisement

चंपारण में गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें : एसडीओ

–चंपारण में गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें : एसडीओ

-गैस एजेंसी संचालकों के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा की अध्यक्षता एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में अनुमंडल अंतर्गत संचालित सभी गैस एजेंसी के संचालकों के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। जिसमें एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें।
सभी गैस वितरक एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित किया जाय।
जिसका बुकिंग पहले किया गया है, तो फर्स्ट इन फर्स्ट आउट का अनुपालन करते हुए उनको पहले गैस उपलब्ध कराई जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं समस्या है तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें, जरूरत के अनुसार वहां पुलिस बल तैनाती की जाएगी।


पपदाधिकारी लगातार गैस एजेंसी पर बुकिंग एवं डिलीवरी सिस्टम की जांच करेंगे एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 06252- 242418 पर लगातार सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संचालित है। जिस पर सूचना दी जा सकती है। जिसका त्वरित समाधान किया जा रहा है।
साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आज अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज एवं अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल की अध्यक्षता में वहां भी अनुमंडल अंतर्गत संचालित गैस एजेंसी के संचालक साथ बैठक कर उपरोक्त सभी जरूरी निर्देश दिए हैं।