-ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने संभाला ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मुजफ्फरपुर का पदभार
-नौ माह बाद पॉलीक्लिनिक को मिला स्थायी ऑफिसर इंचार्ज
-सादे समारोह में हुआ कार्यभार हस्तांतरण
मुजफ्फरपुर।
चक्कर मैदान स्थित ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक, मुजफ्फरपुर में बुधवार को ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने औपचारिक रूप से ऑफिसर इंचार्ज का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एक सादे समारोह में निवर्तमान कार्यवाहक ऑफिसर इंचार्ज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा।
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यू. के. त्रिपाठी, पॉलीक्लिनिक के स्टाफ सदस्य, भूतपूर्व सैनिक और अनेक ईसीएचएस लाभार्थी सदस्य मौजूद रहे। विदित हो कि पिछले नौ माह से पॉलीक्लिनिक में ऑफिसर इंचार्ज का पद रिक्त था, जिससे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिंह को अतिरिक्त रूप से कार्यवाहक ओआईसी का दायित्व संभालना पड़ रहा था।

पदभार ग्रहण के बाद ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने कहा कि वे पूर्व में भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं और पॉलीक्लिनिक की जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर पॉलीक्लिनिक को और अधिक सुव्यवस्थित व लाभकारी बनाने के लिए मेरे पास कई योजनाएं हैं, जिन्हें रीजनल सेंटर और सब एरिया, दानापुर के सहयोग से लागू किया जाएगा।”
इस अवसर पर आनंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, राम नरेश ठाकुर, रणविजय कुमार, राम नरेश सिंह, कृष्णा सिंह, करण कुमार त्रिवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, अजय कुमार उपाध्याय, धीरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार उपाध्याय, बीरेंद्र कुमार और आर. सी. चौधरी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नए ऑफिसर इंचार्ज का स्वागत था, बल्कि पॉलीक्लिनिक के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की गई।
#ECHSमुजफ्फरपुर #ग्रुपकैप्टनबसंतकुमार #पूर्वसैनिकसेवा #सैनिककल्याण #MuzaffarpurUpdates #स्वास्थ्यऔरसेवा #ECHSClinicCare #OICAssumesCharge












