Advertisement

ग्राम पंचायत बेरुआ में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

-ग्राम पंचायत बेरुआ में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

गायघाट (मुजफ्फरपुर) | 16 जून 2025 | विशेष संवाददाता

गायघाट प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेरुआ स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में आज बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा “कृषि जन कल्याण चौपाल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन कुमार झा ने किया, जबकि संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चौपाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल हैं:

मोटे अनाज का महत्व

जलवायु अनुकूल खेती

सिंचाई और कटाई की आधुनिक विधियां

बीज उपचार एवं मिट्टी जांच

कृषि यंत्रीकरण एवं जैविक खेती

 

बकरी एवं मुर्गी पालन, साथ ही बागवानी जैसे विषयों पर भी किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें स्थानीय कृषि विशेषज्ञों द्वारा समाधान बताया गया।

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार, कृषि समन्वयक शत्रुघ्न कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह, और किसान चंदन सिंह, जितेन्द्र सिंह, तारा नंद सिंह, दिव्यांशु चौधरी, सरवन कुमार, अजय कुंवर, प्रेम कुमार ठाकुर, गौरव कुमार, सौरभ कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर करने की मांग की, ताकि वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी उपज और आय में वृद्धि कर सकें।

#कृषि_चौपाल #बेरुआ #गायघाट #कृषक_कल्याण #बिहार_कृषि_विभाग #आधुनिक_खेती #जलवायु_अनुकूल_कृषि #जैविक_खेती #ग्राम_विकास #किसान_समाधान