गोलीबारी से दहला अमेरिका का दक्षिण कैलिफॉर्निया,पांच लोगों की मौत

-गोलीबारी से दहला अमेरिका का दक्षिण कैलिफॉर्निया, पांच लोगों की मौत

दक्षिण कैलिफॉर्निया।एजेेंसी।

अमेरिका के दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दस लोगों को गोली लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बाइकर बार,नामक एक जगह पर हमलावर ने गोलीबारी को अंजाम दिया। बता दें कि बाइकर बार, मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए मनोरंजन का एक केंद्र है।

ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी मिलनी और वो घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इस घटना में किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है।

किसी जानकार को निशाना बनना चाहता था हमलावर
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी मर चुका है और वह एक सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी था जो शायद अपने किसी जानने वाले को निशाना बना रहा था।

Related Articles