Advertisement

गोरौल के चकब्यास मिड्ल स्कूल के रसोईया को दी गयी विदायी

-गोरौल के चकब्यास मिड्ल स्कूल के रसोईया को दी गयी विदायी

वैशाली। गोरौल नगर पंचायत  के मध्य विद्यालय  चकव्यास में कार्यरत मध्याह्न भोजन की रसोईया मुन्नी देवी के कार्यकाल के अंतिम दिन विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र एवं उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर युथ एवं इको क्लब के अध्यक्ष सुश्री गुंजा कुमारी ने बताया कि बच्चे इन्हें चाची दादी कह कर बुलाते थे और ये हम सभी को बड़े प्यार से मध्याह्न भोजन कराती थी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।