-झारखंड का पहला सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क तैयार, 3000 लोगों को जल्द मिलेगा रोजगार
रांची।दिलीप।
राज्य का पहला सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क राज्यवासियों को जल्द मिलने वाला है. इससे मल्टीनेशनल कंपनियां यहां आएगी. इससे लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके अलावा राज्य में चार अन्य सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही राज्य में कुल पांच सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बन रहे हैं. वहीं, डाटा सेंटर से देश-विदेश स्थित क्लाइंट को सेवाएं भी मिलेगी।

25 करोड़ की लागत से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क तैयार:
भारत और झारखंड सरकार के संयुक्त पहल से सरायकेला-खरसावां स्थित आदित्यपुर के श्रीडुंगरी में बने लगभग 25 करोड़ की लागत से तैयार सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में भारत सरकार के सेंटर फॉर एक्सीलेंस के साथ यूएस की क्यू कनेक्ट, उदयपुर की फाइव स्पलैश कंपनियों के अलावा यूके का डाटा सेंटर स्थापित होंगे. इसके लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया को प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।











