-गुजरात के पशु प्रेमी तथा शाकाहारी अभियानी ने 300किलोग्राम का शाकाहारी केक काटकर मनाया जन्मदिन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
गुजरात के अहमदाबाद के पशु तथा शाकाहारी निवासी कपिल ठक्कर ने मंगलवार को 300ग्राम शाकाहारी केक बनाकर जन्मदिन मनाया। कलात्मक ढंग से सजाया गया केक पर, प्रणाम सीताराम लिखा ।इस अनूठे अंदाज में जन्म दिन मनाने का यह जनकपुरधाम की पहली घटना हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने सैकड़ों प्रकार फल, सब्जी,अन्न मनुष्य को खाने के लिए दिया हैं। फिर भी इस निर्दोष प्राणी हत्या क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि शाकाहारी मनुष्य का जीवन मांसाहारी मनुष्य की तुलना में अधिक होता है। मांसाहार भक्षण अनेक असाध्य बीमारियों को घर है। कपिल ठक्कर ने कहा कि उसका परिवार दस पीढ़ी से शाकाहारी हैं। अपने व्यवसाय के कुछ अंश सामाजिक कार्य में लगाते हैं।इस अवसर पर साधु संतों के बीच भंडारा का भी आयोजन किया।फल तथा सब्जी से बनाये केक से जन्म दिन मनाने के बाद जानकी मंदिर के पीछे गोशाला के गायों को खिलाया। इस अवसर पर जसपा के केन्द्रीय सदस्य राम गोविंद यादव, नेपाल टूर एंड गाइड एसोसिएशन मधेश प्रदेश के अध्यक्ष बिक्रम साह, पत्रकार ओम प्रकाश साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।















