Advertisement

गायघाट में बाढ़ राहत को लेकर एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

-गायघाट में बाढ़ राहत को लेकर एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर।
गायघाट प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत कार्यों में तेजी और प्रशासनिक लापरवाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी की ओर से प्रस्तुत ज्ञापन में कुल 8 प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत सामग्री पहुंचाना, किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देना, सड़कों की मरम्मत, व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था शामिल है।

ज्ञापन में बताया गया कि गायघाट की 18 पंचायतें बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जिनमें कांटा, जांता, सुस्ता, जमालपुर कोदई, लक्ष्मण नगर जैसी पंचायतें पूरी तरह से सड़क संपर्क से कट चुकी हैं। इन क्षेत्रों में आम जनता का जीवन बेहाल है और किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक ने बाढ़ नियंत्रण की स्थिति को सामान्य बताया है और जिलाधिकारी के समक्ष किसी भी सहायता की मांग नहीं की।

इस पर नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ADM कार्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन किया, आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर रहे अधिकारियों के समक्ष जमकर नारेबाजी की, और अंचलाधिकारी की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने तथा कार्रवाई करने की मांग की।

#मुजफ्फरपुर #गायघाट #बाढ़_राहत #एबीवीपी #ABVPProtest #बाढ़_पीड़ित #FloodRelief #MuzaffarpurNews #BiharFloods #ADMOfficeProtest