-गायघाट में “खरीफ महाअभियान” का सफल आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग
गायघाट (मुज़फ्फरपुर) – प्रखंड सभागार में कृषि विभाग द्वारा “खरीफ महाअभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गायघाट के माननीय विधायक सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक श्री गोंखुलेश झा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि सलाहकार, लेखापाल, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कृषि कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही प्रगतिशील किसानों सहित सैकड़ों किसान भाई-बहनों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु रहे:
खरीफ सीजन में फसल उत्पादन की आधुनिक विधियाँ
मिट्टी जांच से लेकर फसल भंडारण तक की समग्र जानकारी
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ और समाधान
कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी
ज़ीरो टिलेज विधि से धान की खेती
वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना
फार्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया
“बिहार कृषि मोबाइल एप” की उपयोगिता
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना था। मौके पर किसान सलाहकार सुनील कुमार, ओमप्रकाश, कंचन, संजीव कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, विनोद कुमार, श्याम किशोर, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, संजय पासवान, कन्हैया कुमार, विमलेश साहनी, राजेश कुमार, परशुराम कुमार और नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
#खरीफमहाअभियान #गायघाटकृषि #प्रगतिशीलकिसान #कृषि_तकनीक #बिहारकृषि #किसानजागरूकता #वर्मी_कंपोस्ट #जीरोटिलेज #बिहार_एग्री_एप #खेती_में_विज्ञान













