Advertisement

गायघाट में अदा हुई ईद की नमाज:रोजा खोल अल्लाह का किया शुक्रिया

–गायघाट में अदा हुई ईद की नमाज:रोजा खोल अल्लाह का किया शुक्रिया

दीपक कुमार | गायघाट

ईद उल-फितर, जिसे आमतौर पर ईद कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान के अंत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। ‘ईद’ का अर्थ ‘खुशियां’ है, जबकि ‘उल-फितर’ का अर्थ ‘रोजा खोलना’ होता है।

इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। वे अल्लाह का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने उन्हें पूरे रमजान महीने के रोजे रखने की शक्ति प्रदान की।

गायघाट थाना प्रभारी राकेश कुमार और बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल के देख रेख में लोगों ने अदा किया नमाज।

यह त्योहार मुख्य रूप से रोजे पूरे करने की खुशी में मनाया जाता है। रोजा रखने के बाद मिलने वाली संतुष्टि और खुशी ही ईद के उत्सव का आधार है।