–गायघाट घटना पर तेज हुई सियासत, विधायक कोमल सिंह ने डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरपुर।दीपक। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के चोरनिया गाँव में हुई घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को गायघाट विधायक कोमल सिंह ने बिहार के डीजीपी और मुजफ्फरपुर के एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विधायक कोमल सिंह ने कहा कि इस घटना में स्वर्गीय जगवीर राय को न्याय मिलना चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।










