संवाददाता। गायघाट।
गायघाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेरुआ एवं मोहम्मदपुर सुरा में बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन कुमार झा द्वारा किया गया संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार द्वारा किया गया चौपाल में कृषि संबंधित नई तकनीकी की जानकारी, मोटे अनाज की महत्व ,जलवायु अनुकूल खेती, सिंचाई ,कटाई, बीज उपचार, मिट्टी जांच, यंत्रीकरण ,जैविक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन ,बागवानी इत्यादि विषय पर चर्चा किया गया किसने की समस्या के समाधान बेहतर ढंग से खेती की जानकारी दी गई।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह किसान राहुल सिंह कृष्ण कुमार ठाकुर चंदन सिंह जितेंद्र सिंह तारा नंद सिंह चंद्रकांत सिंह दिव्यांशु चौधरी सरवन कुमार विभूति कुमार उपेंद्र साह गोविंद झा इत्यादि लोग मौजूद थे।















