–गायघाट कांड: केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
गायघाट, मुजफ्फरपुर | दीपक कुमार।
मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट थाना अंतर्गत चोरनियां गांव में पुलिस की गोली लगने से हुई जगतवीर राय की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. निषाद ने स्पष्ट किया कि एनडीए सरकार में न्याय के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।








