Advertisement

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में संजीत कुमार बने जिला अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

-खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में संजीत कुमार बने जिला अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
शहर में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए नए जिला अध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के खुदरा उर्वरक प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया।
चर्चा और सहमति के बाद बन्दरा प्रखंड के पटसारा-सखौरा निवासी उर्वरक विक्रेता संजीत कुमार को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीत कुमार ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करेंगे।


बैठक में बन्दरा से रंजीत ठाकुर, मड़वन से शंकर कुमार, कुढ़नी से पारसनाथ साह, बोचहां से चंद्रभूषण कुमार व बिंदेश्वर साह, साहेबगंज से प्रशांत कुमार, मुसहरी से दिवाकर कुमार मोहन, सरैया से कमलेश कुमार व कांटी से बसंत कुमार, मोतीपुर से संजय कुमार, पारू से कमल किशोर सिंह, सकरा से विपिन कुमार, कटरा से मणि भूषण सिंह तथा मीनापुर से अताउर रहमान सहित अन्य प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर भी सहमति बनी।

#मुजफ्फरपुर #उर्वरक_विक्रेता #जिला_अध्यक्ष #बन्दरा #किसान_समाचार