-खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत मेजर ध्यानचंद
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारत के परंपरागत खेल कबड्डी ,खो-खो, गिल्ली डंडा, पीटो ,लुकाछिपी नीर तीर आदि अनेक खेलों के माध्यम से छात्रों ने खेल का आनंद उठाया। छात्रों ने भारत के परंपरागत खेलों के नियमों को भी जाना।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत हैं। इसके अतिरिक्त भारत के सभी लोगों के लिए वह आदर्श एवं अनुकरणीय है। परंपरागत खेलों को पुनः प्रचलन में लाने की आवश्यकता है। भारत के अनेक परंपरागत खेल लुप्त होते जा रहे हैं । इन परंपरागत खेलों से आपसी प्रेम ,भाईचारा आदि का भाव भी विकसित होता था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, खेल प्रभारी प्रगति कुमारी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित
थे।











